गर्मी के दिन क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 15:08

गर्मियों में क्या न खाएं (What not to eat in summer) –
(1) मसाले –

गर्मियों में अधिक मसालेदार भोजन का सेवन शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं. इसलिए गर्मी के मौसम में मिर्च, अदरक, काली मिर्च, दालचीनी और जीरा जैसे मसालों का सेवन या तो कम करें या फिर न करें.

(2) चाय और कॉफी –

चाय या कॉफी पीने के शौकिन लोग तो इससे किसी मौसम में परहेज नहीं करते हैं. कैफीन से शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ता है. गर्मियों में अगर आप हैल्दी रहना चाहते हैं तो आज से ही इनसे दूरी बना लें.

(3) रैड मीट –

बहुत से लोग गर्मी के मौसम में रैड मीट खाना पसंद करते हैं लेकिन यह आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इसका सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा देता है.

(4) ऑयली और जंक फूड –

सर्दी हो या गर्मी, जंक फूड का सेवन तो हर मौसम में शरीर के लिए हानिकारक होता है. मगर गर्मियों में इसका सेवन कब्ज और पेट खराब जैसी समस्याओं को ज्यादा पैदा करता है.

(5) ड्राई फ्रूट्स –

वैसे तो ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन गर्मी में इसे जरूरत के अनुसार ही खाना चाहिए. ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है. इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर में गर्मी पैदा करता है.

(6) ठंडा पानी पीने से बचें –

गर्मियों में जितना हो सके नॉर्मल पानी पीने की कोशिश करें. फ्रिज़ के पानी की जगह घड़े, मटके या फिर सुराही का पानी पिएं. गर्मी में लू से बचने के लिए भी नॉर्मल पानी पीना चाहिए. ठंडा पानी पीने से वजन बढ़ने का भी डर रहता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info